नॉर्मलाइजेशन पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, BIT मेसरा को 8 बिंदुओं पर फिर देनी होगी रिपोर्ट

झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान BIT मेसरा की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट को पर्याप्त नहीं माना। अदालत ने संस्थान को आठ बिंदुओं पर विस्तृत पूरक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में हुई।

Nov 21, 2026 - 10:03

दरअसल, प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अपनाए गए नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को चुनौती देते हुए अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में 103 याचिकाएं दायर की हैं। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने के बावजूद उन्हें नियुक्ति से बाहर कर दिया गया, जबकि उनसे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का चयन हो गया। अभ्यर्थियों ने इसके लिए JSSC की नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को जिम्मेदार ठहराया है।

पहले की रिपोर्ट से अदालत संतुष्ट नहीं

इससे पहले BIT मेसरा की विशेषज्ञ समिति ने नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया की जांच कर सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपी थी। रिपोर्ट में प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सही बताया गया था और किसी तरह की गणना संबंधी त्रुटि से इनकार किया गया था। हालांकि, सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि छह अगस्त 2026 के आदेश में जिन आठ बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी, उनका विस्तृत जवाब रिपोर्ट में नहीं है। इसके बाद अदालत ने सभी आठ बिंदुओं पर स्पष्ट और विस्तृत पूरक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

अब BIT मेसरा की नई रिपोर्ट इस मामले में महत्वपूर्ण होगी। इससे नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले की तकनीकी प्रक्रिया और अभ्यर्थियों के अंकों पर उसके प्रभाव को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0