झारखंड के सरकारी विभागों में 141 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी, वित्त मंत्री ने FIR दर्ज कराने का दिया निर्देश
रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकारी विभागों में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि झारखंड गठन के बाद बीते 25 वर्षों में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 141 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता के मामले सामने आए हैं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है।

वित्त मंत्री ने बताया कि विभिन्न विभागों की ऑडिट रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसके बाद संबंधित मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राधाकृष्ण किशोर ने स्पष्ट कहा कि सरकार वित्तीय गड़बड़ियों को नजरअंदाज नहीं कर सकती। सरकारी राशि के दुरुपयोग और अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0