झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मचारी; मरीजों की बढ़ी परेशानी

रांची: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। रांची मुख्यालय स्थित एंबुलेंस चालक संघ के आह्वान पर राज्यभर के एंबुलेंस कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। कर्मचारियों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।

Nov 19, 2026 - 13:14

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाया है। संघ के आह्वान पर जिले के एंबुलेंस चालक और अन्य कर्मी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। इसके कारण सदर अस्पताल समेत विभिन्न स्थानों पर 108 एंबुलेंस खड़ी नजर आ रही हैं।

एंबुलेंस सेवा बाधित होने से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो सकती है। खासकर गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने की चुनौती बढ़ सकती है।

फिलहाल कर्मचारियों की हड़ताल कब तक जारी रहेगी, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अब देखना होगा कि सरकार और संबंधित विभाग कर्मचारियों की मांगों पर क्या पहल करते हैं और 108 एंबुलेंस सेवा दोबारा कब तक बहाल होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0