शैलेश कुमार के गिरिडीह और रांची स्थित ठिकानों पर ACB की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच जारी
गिरिडीह: रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व अंचल अधिकारी शैलेश कुमार के गिरिडीह और रांची स्थित आवास पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार, 20 नवंबर की अहले सुबह छापेमारी की। गिरिडीह के शास्त्री नगर स्थित उनके आवास पर ACB की टीम करीब आधा दर्जन गाड़ियों से पहुंची। कार्रवाई के दौरान टीम के साथ पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, ACB की अलग-अलग टीमें दोनों स्थानों पर दस्तावेजों और संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। फिलहाल दोनों जगहों पर छापेमारी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच टीम को कौन-कौन से दस्तावेज या अन्य महत्वपूर्ण सामग्री मिली है।
गौरतलब है कि शैलेश कुमार रांची के बड़गाईं अंचल में अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। उन्हें रिम्स की जमीन से जुड़े कथित घोटाले के मामले में ACB ने गिरफ्तार किया था। अब उनके गिरिडीह और रांची स्थित आवास पर हुई छापेमारी को इसी मामले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0