झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट विधायक समेत कई विशिष्ट लोगों को किया जाएगा सम्मानित, 22 नवंबर को होगा समारोह
रांची: झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस को लेकर 22 नवंबर को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा और योगदान देने वाले राज्य के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार किसी कारणवश सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। हालांकि, समारोह में उत्कृष्ट विधायक का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए ऐसे सदस्य का चयन किया जाएगा, जिन्होंने विधानसभा में उत्कृष्ट योगदान दिया हो और सदन में संयमित तरीके से अपनी बात रखी हो।
उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यों, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों के साथ-साथ देश की सेवा करते हुए शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी मौजूद रहने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0