बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्व. शांति सिंह को दी श्रद्धांजलि; परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को बोकारो पहुंचे, जहां उन्होंने सेक्टर-3 (ए) स्थित क्वार्टर नंबर-30 में स्वर्गीय शांति सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय शांति सिंह, राकेश कुमार सिंह (लड्डू जी) की माता थीं। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0