रांची को कचरा मुक्त बनाने की तैयारी, मेयर रोशनी खलखो ने पार्षदों से किया शून्य अपशिष्ट वार्ड बनाने का आह्वान
रांची: राजधानी रांची को स्वच्छ और कचरा मुक्त शहर बनाने की दिशा में नगर निगम ने पहल तेज कर दी है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन कार्यशाला शुरू की गई है। बुधवार को कार्यशाला का शुभारंभ मेयर रोशनी खलखो की मौजूदगी में हुआ।
रांची: राजधानी रांची को स्वच्छ और कचरा मुक्त शहर बनाने की दिशा में नगर निगम ने पहल तेज कर दी है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन कार्यशाला शुरू की गई है। बुधवार को कार्यशाला का शुभारंभ मेयर रोशनी खलखो की मौजूदगी में हुआ।
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से इम्पैनल्ड एजेंसी M/s Feedback Foundation Charitable Trust द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में नगर आयुक्त सुशांत गौरव, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, वार्ड पार्षद, सहायक नगर आयुक्त और रांची नगर निगम के अन्य अधिकारी शामिल हुए। इसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों, आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक तरीके से कचरे के निस्तारण की जानकारी देना है।
शून्य अपशिष्ट और आत्मनिर्भर वार्ड बनाने पर जोर
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका बेहद अहम है। केवल नगर निगम के प्रयासों से शहर को कचरा मुक्त नहीं बनाया जा सकता। इसके लिए प्रत्येक वार्ड के पार्षदों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने वार्ड को शून्य अपशिष्ट और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने की अपील की। साथ ही लोगों को घरों से ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
कचरे के पृथक्करण से लेकर वैज्ञानिक निस्तारण तक की मिलेगी जानकारी
चार दिवसीय कार्यशाला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्रोत पर कचरे का पृथक्करण, 4-बिन सेग्रीगेशन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, वैज्ञानिक प्रसंस्करण, रिसोर्स रिकवरी और लेगेसी वेस्ट मैनेजमेंट जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके अलावा सैनिटरी लैंडफिल, फीकल स्लज मैनेजमेंट, वार्ड स्तर पर कचरा प्रबंधन, जनजागरूकता अभियान, विकेंद्रीकृत अपशिष्ट प्रसंस्करण और जलाशयों, नालों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर भी चर्चा की गई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों और शहरी निकायों की जिम्मेदारियों की जानकारी भी साझा की जा रही है।
निगरानी और जनभागीदारी पर नगर आयुक्त का जोर
नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है। इसके लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि कचरे का नियमित संग्रहण, पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ वार्ड स्तर पर निगरानी और जनजागरूकता को मजबूत किया जाएगा।
कार्यशाला में शामिल जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया। नगर निगम का लक्ष्य शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ ऐसी स्वच्छता संस्कृति विकसित करना है, जिसमें हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और रांची को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने में योगदान दे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




