Chirag Paswan: शादी नहीं, मुख्यमंत्री की कुर्सी है पहली पसंद! चिराग पासवान ने बेबाक अंदाज में दिया जवाब
पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में उनसे शादी और मुख्यमंत्री की कुर्सी में से किसी एक को चुनने का सवाल पूछा गया। इस पर चिराग पासवान ने बिना देर किए मुख्यमंत्री की कुर्सी को अपनी पहली पसंद बताया। उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल वह शादी के लिए तैयार नहीं हैं।

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान से दो दिलचस्प सवाल पूछे गए। पहला सवाल था कि अगर उन्हें शादी करने और मुख्यमंत्री बनने में से किसी एक विकल्प को चुनना पड़े तो वह किसे चुनेंगे? वहीं, दूसरा सवाल था कि उन्हें मां की डांट से ज्यादा डर लगता है या जनता की नाराजगी से?
मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं चिराग पासवान?
शादी और मुख्यमंत्री की कुर्सी के बीच चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी चुनेंगे, क्योंकि फिलहाल वह शादी के लिए तैयार नहीं हैं। उनके इस जवाब ने उनकी निजी जिंदगी और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।
मां की डांट या जनता की नाराजगी, किससे लगता है डर?
कार्यक्रम में चिराग पासवान से जब पूछा गया कि उन्हें मां की डांट से ज्यादा डर लगता है या जनता की नाराजगी से, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उन्हें मां की डांट तो कभी पड़ी ही नहीं। हालांकि, जनता की नाराजगी वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते।
चिराग ने जनता को अपने लिए सब कुछ बताते हुए कहा कि वह हमेशा लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। उनके इस जवाब से साफ है कि वह जनता के भरोसे और समर्थन को अपने लिए बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0