सोनपुर मेले के उद्घाटन की उल्टी गिनती शुरू, 22 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ; सज रहा भव्य मंच

सोनपुर: एशिया के प्रसिद्ध ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भव्य मुख्य मंच से मेले का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर सारण जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

Nov 19, 2026 - 16:00

22 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए मुख्य पंडाल, मंच और विभिन्न प्रदर्शनी स्थलों को तैयार किया जा रहा है। मुख्य पंडाल में सैकड़ों कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। मंच को आकर्षक तस्वीरों और कलाकृतियों से सजाया जा रहा है।

मुख्य मंच के पास प्रशासनिक भवन और आगंतुक अतिथि गृह भी बनाया गया है। इसी रास्ते से अतिथि मंच तक पहुंचेंगे। मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से व्यापारी पहुंचने लगे हैं। यहां हैंडलूम सहित कई तरह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट और CCTV कैमरे

मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने तैयारी की है। अलग-अलग स्थानों पर पुलिस पिकेट बनाए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सारण के जिलाधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

पांच थिएटर और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण

मेले में मनोरंजन के लिए पांच थिएटर लगाए गए हैं। इसके अलावा पूरे एक महीने तक मुख्य मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अब प्रशासन की नजर 22 नवंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह को व्यवस्थित और भव्य बनाने पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0