छपरा मेडिकल कॉलेज में MBBS की 50 सीटों को मंजूरी, व्हाइट कोट पहनकर डॉक्टर बनने की राह पर बढ़े नए विद्यार्थी
छपरा/पटना: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ा है। छपरा स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 50 MBBS सीटों पर नामांकन और संचालन की अनुमति मिली है। इस उपलब्धि के बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘ओरिएंटेशन, ओथ एंड व्हाइट कोट सेरेमनी’ में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि व्हाइट कोट पहनना केवल चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा, करुणा और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी मेहनत और सेवाभाव के साथ चिकित्सा शिक्षा हासिल करने की अपील की।
बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार पर जोर
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिहार में चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ाने और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। छपरा मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर नामांकन एवं संचालन की अनुमति मिलना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों में दक्ष बनाकर कुशल चिकित्सक तैयार करना है, ताकि भविष्य में राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत हो सकें।
मरीजों के प्रति संवेदनशीलता रखने की अपील
व्हाइट कोट सेरेमनी के दौरान भावी चिकित्सकों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा भावना और पेशेवर जिम्मेदारी का महत्व बताया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मीद जताई कि नवप्रवेशी विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल और समर्पण से चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल करेंगे और समाज की सेवा में योगदान देंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0