CISF की बड़ी कार्रवाई, 123.880 टन अवैध कोयला और 44 बाइक जब्त; कोयला तस्करों में हड़कंप

बेरमो: झारखंड में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। सीसीएल के बीएंडके एरिया अंतर्गत बैदकारो डीसीसीपीएल पैच माइंस में देर रात चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में 123.880 टन अवैध कोयला और 44 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Nov 19, 2026 - 14:24

जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ की ओर से 'जीरो कोल लीकेज' अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। छापेमारी में सीआईएसएफ की रेड टीम, आसूचनाकर्मियों और सीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम शामिल थी। विश्वसनीय सूचना के आधार पर माइंस क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा कोयला और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली 44 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मामले में एमएमडीआर अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, अवैध कोयला उत्खनन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीआईएसएफ ने निगरानी भी तेज कर दी है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और श्वान दस्ते की मदद से लगातार नजर रखी जा रही है।

सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय संपदा की चोरी, अवैध भंडारण और कोयले के गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0