झारखंड में प्रतिशत निविदा के नाम पर फर्जीवाड़ा! सोशल मीडिया पर वायरल पत्र को सरकार ने बताया फर्जी
झारखंड सरकार ने पथ निर्माण विभाग के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल प्रतिशत निविदा संबंधी प्रेस नोट को फर्जी बताया है। सरकार ने आम लोगों और संवेदकों से इसे साझा नहीं करने की अपील की है।
रांची: झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित प्रतिशत निविदा से संबंधित प्रेस नोट को पूरी तरह फर्जी बताया गया है। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह पत्र झारखंड सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी नहीं किया गया है।
आम लोगों और संवेदकों से अपील की गई है कि वे इस फर्जी पत्र पर विश्वास न करें और न ही इसे आधिकारिक सूचना समझकर आगे साझा करें। सरकार ने लोगों को ऐसी भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी है।
जनहित में जारी इस सूचना के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि वायरल पत्र का सरकार से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




