चक्रवाती तूफान 'अक्वान' को लेकर झारखंड अलर्ट, 75% धान की फसल खेतों में; मंत्री इरफान अंसारी ने दिए सख्त निर्देश
रांची: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अक्वान' (Akvan) के संभावित प्रभाव को देखते हुए झारखंड सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में संभावित भारी बारिश, किसानों की खड़ी फसल, आम लोगों की सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की गई।
रांची: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अक्वान' (Akvan) के संभावित प्रभाव को देखते हुए झारखंड सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में संभावित भारी बारिश, किसानों की खड़ी फसल, आम लोगों की सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की गई।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चक्रवात के कारण राज्य में जान-माल का नुकसान कम से कम हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलों के उपायुक्त, सिविल सर्जन, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी और कृषि अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
75 प्रतिशत धान की फसल खेतों में, किसानों की बढ़ी चिंता
बैठक में किसानों की फसल को लेकर विशेष चिंता जताई गई। मंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक करीब 25 प्रतिशत धान की कटाई हुई है, जबकि लगभग 75 प्रतिशत फसल अभी खेतों में खड़ी है। ऐसे में लगातार बारिश होने पर किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।
उन्होंने निर्देश दिया कि बारिश से फसल बर्बाद होने की स्थिति में पंचायत और प्रखंड स्तर पर तत्काल सर्वे कराया जाए। कृषि विभाग, अंचल प्रशासन और जिला प्रशासन मिलकर नुकसान का आकलन करें, ताकि प्रभावित किसानों को सरकारी प्रावधानों के तहत राहत और मुआवजा दिया जा सके।
जलभराव और बिजली बाधित होने की स्थिति से निपटने की तैयारी
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित भारी बारिश को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव, कच्चे मकानों को नुकसान, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और ग्रामीण सड़कों के प्रभावित होने जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखें। जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू करने की व्यवस्था होनी चाहिए।
अस्पतालों में दवा और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करें
आपदा के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए सभी जिलों के सिविल सर्जनों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




