स्थापना दिवस पखवाड़े के मुख्य कार्यक्रम की तैयारी तेज, बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचीं पूजा सिंघल
रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के मुख्य कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव सह आयोजन समिति की अध्यक्ष पूजा सिंघल ने खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पूजा सिंघल ने अधिकारियों से कहा कि आयोजन को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि राज्य स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम यादगार बन सके।
17 से 27 नवंबर तक मनाया जा रहा स्थापना दिवस पखवाड़ा
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 17 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक पूरे राज्य में स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इन प्रदर्शनियों के लिए तीन प्रमुख थीम निर्धारित की गई हैं।
-
वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट: प्रत्येक जिले के खास उत्पादों को पहचान दिलाना।
-
वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन: जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करना।
-
वन डिस्ट्रिक्ट, वन इकोनॉमिक एक्टिविटी: जिले की प्रमुख आर्थिक गतिविधियों को सामने लाना।
हर जिले की पहचान और संभावनाओं को मिलेगा मंच
आयोजन समिति की ओर से सभी उपायुक्तों को आकर्षक और सूचनात्मक प्रदर्शनी लगाने का निर्देश दिया गया है। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन की संभावनाओं और आर्थिक क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही 'एक जिला-एक पहचान' की अवधारणा को मजबूत करने का प्रयास होगा।
निरीक्षण के दौरान उद्योग सचिव अरवा राजकमल, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, निदेशक संस्कृति आशीष एकराम, निदेशक खादी बोर्ड आलोक कुमार, निदेशक खनिज राहुल कुमार सिन्हा, निदेशक उद्योग विशाल सागर, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी माधवी मिश्रा, राज्य परियोजना निदेशक जेईपीसी शशि रंजन, पर्यटन सचिव मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पूजा सिंघल ने सभी अधिकारियों से मिलकर काम करने का आह्वान किया, ताकि झारखंड की प्रगति, संस्कृति और संभावनाओं को स्थापना दिवस के अवसर पर देश-दुनिया के सामने बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0