पटना में Barista और Starbucks पर खाद्य विभाग की जांच, ₹15,525 के एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ नष्ट

पटना: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बरिस्ता (Barista) और स्टारबक्स (Starbucks) समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच में खाद्य पदार्थों पर निर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि अंकित करने, भंडारण और साफ-सफाई से जुड़ी कमियां सामने आईं। कार्रवाई के दौरान कुल 15,525 रुपये मूल्य की अनुपयुक्त और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई।

Nov 19, 2026 - 16:27

निरीक्षण के दौरान खाद्य संरक्षा टीम ने बरिस्ता के विभिन्न आउटलेट्स से कॉफी, कॉफी बीन्स, चॉकलेट और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। वहीं, स्टारबक्स के एक प्रतिष्ठान से भी कॉफी का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अनुपयुक्त और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री पाई गई। इनमें मिंट मोजिटो, सैंडविच, मफिन, पेस्ट्री, वेज और नॉनवेज पफ, कोकोनट लिक्विड, हॉट चॉकलेट पाउडर, गार्लिक ब्रेड और पिस्ता सिरप समेत अन्य उत्पाद शामिल हैं। इनकी कुल कीमत 15,525 रुपये बताई गई है। विभाग ने उपभोक्ताओं को असुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन से बचाने के उद्देश्य से इन्हें नष्ट कराया।

निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर खाद्य पदार्थों पर निर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से अंकित नहीं मिली। इसके अलावा खाद्य सामग्री के भंडारण में FIFO और FEFO प्रणाली के पालन में भी कमियां पाई गईं। साफ-सफाई, कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल और पानी की गुणवत्ता से जुड़े दस्तावेजों में भी सुधार की जरूरत बताई गई।

खाद्य संरक्षा इकाई ने संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी करते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए आगे भी नियमित निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0