पटना की दवा मंडी में औषधि विभाग की छापेमारी, तीन दुकानों से संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए; खरीद के बिल नहीं मिले
पटना: बिहार में दवाओं की गुणवत्ता और उनकी बिक्री में नियमों के पालन को लेकर राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 30 से अधिक दवा प्रतिष्ठानों और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के दवा भंडारों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पटना की गोविंद मित्रा रोड (जीएम रोड) स्थित दवा मंडी की तीन दुकानों में भी जांच की गई, जहां कुछ दवाएं प्रथमदृष्टया संदिग्ध पाई गईं। संबंधित दवाओं के खरीद बिल भी प्रस्तुत नहीं किए गए।

विभाग के विशेष जांच अभियान के तहत सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं के भंडारण, रखरखाव, वितरण और आपूर्ति व्यवस्था की जांच की गई। यह अभियान दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुंगेर, मधेपुरा, कैमूर, कटिहार और वैशाली समेत कई जिलों में चलाया गया।
जीएम रोड की तीन दुकानों में जांच, दवाओं के नमूने जब्त
पटना के गोविंद मित्रा रोड स्थित आनंदी पैलेस में मास बायोकेयर (Mass Biocare), न्यू अशोक फार्मा (New Ashok Pharma) और पॉपुलर फार्मा (Popular Pharma) की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ दवाएं प्रथमदृष्टया संदिग्ध मिलीं। जांच टीम को संबंधित दवाओं के खरीद संबंधी बिल भी उपलब्ध नहीं कराए गए।
विभागीय टीम ने एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं के नमूने लिए हैं। इनकी जांच से दवाओं की गुणवत्ता और प्रामाणिकता का पता लगाया जाएगा। साथ ही यह भी जांच होगी कि कहीं आयुर्वेदिक दवाओं में अनधिकृत तरीके से एलोपैथिक औषधीय तत्व तो नहीं मिलाए जा रहे हैं।
रुकनपुरा की दवा निर्माण इकाई में भी जांच
इसी अभियान के दौरान पटना के रुकनपुरा स्थित एस्कलेपियस रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड (Asclepius Remedies Pvt. Ltd.) की दवा निर्माण इकाई में केंद्रीय टीम ने जांच की। विभाग के अनुसार, नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दवाओं की गुणवत्ता पर विभाग की नजर
औषधि नियंत्रण विभाग का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण और सुचारु वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं के रखरखाव और आपूर्ति के साथ बाजार में औषधि नियमों के अनुपालन की भी जांच की जा रही है। निरीक्षण में सामने आई अनियमितताओं पर नियमानुसार विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0