JPSC-JSSC परीक्षा कैलेंडर से लेकर मजदूरों की सुरक्षा तक, आजसू ने सरकार को दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में देरी, बेरोजगार युवाओं का आंदोलन, मजदूरों की मौत और प्रवासी मजदूरों के पलायन जैसे मुद्दों को लेकर आजसू पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। आजसू के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने सरकार पर युवाओं और मजदूरों की समस्याओं को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी।
संजय मेहता बोले- 15 दिनों में परीक्षा कैलेंडर जारी करे सरकार, मांगें पूरी नहीं हुईं तो छात्र और मजदूरों के मुद्दे पर तेज होगा आंदोलन
रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में देरी, बेरोजगार युवाओं का आंदोलन, मजदूरों की मौत और प्रवासी मजदूरों के पलायन जैसे मुद्दों को लेकर आजसू पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। आजसू के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने सरकार पर युवाओं और मजदूरों की समस्याओं को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी।
JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर सरकार से जवाब मांगा
संजय मेहता ने कहा कि राज्य सरकार ने परीक्षा सुधार को लेकर छात्रों से तीन महीने का समय मांगा था, लेकिन समय बीतने के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। JPSC अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति, परीक्षा कैलेंडर जारी करने और आगामी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
उन्होंने मांग की कि सरकार अगले 15 दिनों के भीतर JPSC-JSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी करे। इसके साथ ही राज्य में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों की वास्तविक संख्या को लेकर श्वेत पत्र जारी किया जाए, ताकि युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर आजसू छात्र आंदोलन में शामिल होकर इसे और तेज करेगी।
मजदूरों की मौत और पलायन पर भी उठाए सवाल
आजसू नेता ने झारखंड में औद्योगिक दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मजदूरों की मौत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था का नियमित ऑडिट कराने और लापरवाही बरतने वाली कंपनियों पर कार्रवाई की मांग की।
विदेशों में फंसे प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा का मुद्दा
संजय मेहता ने सऊदी अरब और दुबई में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई मजदूरों की विदेशों में मौत हो चुकी है, जबकि कई अब भी वहां परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से विदेशों में रोजगार दिलाने वाली एजेंसियों और कंपनियों का सत्यापन कराने के साथ उनका नियमित ऑडिट करने की मांग की। उनका कहना है कि मजदूरों को सुरक्षित रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की स्वतंत्रता पर भी सवाल
आजसू नेता ने राज्य में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों पर कथित कार्रवाई को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से काम करने का माहौल मिलना चाहिए।
बाइट: संजय मेहता, केंद्रीय महासचिव, आजसू पार
अंत में संजय मेहता ने राज्य सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि युवाओं की परीक्षा, रोजगार, मजदूरों की सुरक्षा और प्रवासी मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम उठाए जाएं। यदि सरकार निर्धारित समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है तो आजसू पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




