पलामू से जल्द शुरू हो सकती है हवाई सेवा! चियांकी एयरपोर्ट के लिए सांसद वीडी राम ने तेज की पहल, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन
मेदिनीनगर: पलामू और गढ़वा के लोगों के लिए हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है। मेदिनीनगर स्थित चियांकी एयरपोर्ट से नियमित विमान सेवा शुरू कराने की कवायद तेज हो गई है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम (वीडी राम) ने इस दिशा में राज्य सरकार से सहयोग मांगा है। उन्होंने चियांकी एयरपोर्ट की कमियों को दूर कर इसे केंद्र सरकार की उड़ान योजना के आगामी चरण में शामिल कराने की पहल की है।
मेदिनीनगर: पलामू और गढ़वा के लोगों के लिए हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है। मेदिनीनगर स्थित चियांकी एयरपोर्ट से नियमित विमान सेवा शुरू कराने की कवायद तेज हो गई है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम (वीडी राम) ने इस दिशा में राज्य सरकार से सहयोग मांगा है। उन्होंने चियांकी एयरपोर्ट की कमियों को दूर कर इसे केंद्र सरकार की उड़ान योजना के आगामी चरण में शामिल कराने की पहल की है।
इसी सिलसिले में सांसद ने रांची में झारखंड सरकार के परिवहन एवं नागरिक विमानन विभाग के निदेशक (ऑपरेशंस) से मुलाकात कर एयरपोर्ट के विकास और नियमित हवाई सेवा शुरू कराने को लेकर चर्चा की। सांसद के मुताबिक, आरसीएस-उड़ान योजना के चरण 4.2 के तहत चियांकी एयरपोर्ट को क्षेत्रीय उड़ानों के लिए चिह्नित किया गया था, लेकिन राज्य सरकार की ओर से आवश्यक भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका।
केंद्र सरकार उठाएगी भूमि अधिग्रहण और विस्तार का खर्च
सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान योजना के आगामी चरण में चैलेंज मोड फ्रेमवर्क की व्यवस्था की है। इसके तहत भूमि अधिग्रहण और एयरपोर्ट विस्तार पर होने वाला खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। ऐसे में चियांकी एयरपोर्ट के विकास और यहां से विमान सेवा शुरू होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
एयरपोर्ट में मिलीं कई कमियां, दीवार भी क्षतिग्रस्त
सांसद ने एयरपोर्ट के निरीक्षण में सामने आई समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर सूचना बोर्ड नहीं लगा है। इसके अलावा एप्रन और रनवे में पेवमेंट का काम भी शुरू नहीं हुआ है।
एयरपोर्ट की पुरानी चहारदीवारी के दक्षिणी हिस्से में पांच से छह जगहों पर दीवार क्षतिग्रस्त है। वहीं, एयरपोर्ट परिसर में अनधिकृत रूप से भैंस बांधने, गोबर जमा करने और सब्जियों की खेती किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। नवनिर्मित चहारदीवारी को भी अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया था, हालांकि संवेदक की ओर से उसकी मरम्मत करा दी गई है।
वित्त मंत्री ने डीसी-एसपी के साथ निरीक्षण का दिया आश्वासन
चियांकी एयरपोर्ट की समस्याओं के समाधान को लेकर सांसद वीडी राम ने राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात कर आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को एयरपोर्ट के विकास के लिए जरूरी भूमि और दस्तावेजों से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करनी चाहिए।
इस पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आश्वासन दिया कि वह पलामू के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ चियांकी एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वहां सामने आई कमियों को दूर कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हवाई सेवा शुरू होने से व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पलामू और गढ़वा की जनता को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। चियांकी एयरपोर्ट से नियमित वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने से व्यापार, पर्यटन, उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने राज्य सरकार से क्षेत्र की जरूरतों और जनभावनाओं को देखते हुए एयरपोर्ट के विकास की प्रक्रिया तेज करने की अपील की है। अब चियांकी एयरपोर्ट के निरीक्षण और राज्य सरकार की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




