राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बोकारो में परिचर्चा, जिम्मेदार और निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन
बोकारो: राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2026 के अवसर पर बोकारो में ‘जिम्मेदार पत्रकारिता बनाम लोकलुभावन पत्रकारिता’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। चास स्थित होटल क्लार्क्स इन में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीणा, डीडीसी शताब्दी मजूमदार समेत जिले के वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए। परिचर्चा में पत्रकारिता की निष्पक्षता, विश्वसनीयता, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और फेक न्यूज जैसी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी सूचना को प्रसारित कर देना ही पत्रकारिता नहीं है। पत्रकारिता का आधार तथ्यपरकता और निष्पक्षता होना चाहिए। पत्रकार का दायित्व फैसला सुनाना नहीं, बल्कि वास्तविक तथ्यों को समाज के सामने रखना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कमियों को उजागर करना व्यवस्था में सुधार का अवसर है। प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर संवाद से आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
वहीं, एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि सांप्रदायिक तनाव, नाबालिगों, पीड़ितों और अन्य संवेदनशील मामलों से जुड़ी खबरों के प्रसारण में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। भ्रामक सूचनाएं सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे मामलों में पत्रकारिता के साथ आत्मनियमन भी जरूरी है।
डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने मीडिया को प्रशासन की आंख और कान बताते हुए कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है।
परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने खबरों के सत्यापन, निष्पक्षता और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों ने जिम्मेदार एवं तथ्यपरक पत्रकारिता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0