झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र हंगामेदार होने की संभावना से स्पीकर ने किया इनकार, MMDR और SIR पर होगी चर्चा
रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने आगामी 25 और 26 नवंबर को आयोजित होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र के हंगामेदार होने की संभावना से फिलहाल इनकार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि MMDR और SIR झारखंड के लिए महत्वपूर्ण विषय हैं। इन दोनों मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। ऐसे में सदन की कार्यवाही के दौरान सभी पक्षों को अपनी राय रखने का अवसर मिलेगा और सकारात्मक बहस की कोशिश की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बेहतर संवाद और संबंध स्थापित करने का भी प्रयास किया जाएगा। सदन की गरिमा बनाए रखते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना प्राथमिकता होगी।
आगामी 25 और 26 नवंबर को होने वाले विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष के इस बयान को सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0