रांची में कचरा प्रबंधन को लेकर जनप्रतिनिधियों और सफाईकर्मियों को दिया जा रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण
रांची: स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत रांची में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी और जनभागीदारी आधारित बनाने की पहल की जा रही है। इसी उद्देश्य से रांची नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सफाईकर्मियों को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की इम्पैनल्ड एजेंसी फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कानूनी प्रावधानों, आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक प्रसंस्करण प्रणालियों और शहरी निकायों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है।
स्रोत पर कचरे का पृथक्करण और वैज्ञानिक प्रसंस्करण पर जोर
कार्यशाला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्रोत पर कचरे का पृथक्करण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण और रिसोर्स रिकवरी जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा लेगेसी वेस्ट मैनेजमेंट, सैनिटरी लैंडफिल, फीकल स्लज मैनेजमेंट, स्वच्छता और IEC गतिविधियों की भी जानकारी दी जा रही है।
वार्ड स्तर पर कचरा प्रबंधन को मजबूत करने पर चर्चा
प्रशिक्षण में SWM Rules 2026, वार्ड स्तर पर कचरा प्रबंधन, जनजागरूकता और विकेंद्रीकृत अपशिष्ट प्रसंस्करण पर विशेष जोर दिया गया है। जलाशयों, नालों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई से जुड़े उपायों पर भी चर्चा की गई।
स्थानीय चुनौतियों और उनके समाधान पर भी मंथन
कार्यशाला में स्थानीय स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन लागू करने के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। साथ ही कचरा प्रबंधन की प्रभावी निगरानी व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया।
रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के अधिकारियों ने भी कचरा प्रबंधन की आधुनिक और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0