छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा चिंतित, सभी जिलों को जल्द भुगतान का निर्देश
रांची: झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी को लेकर कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन, भुगतान की स्थिति, तकनीकी समस्याओं और केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि पर चर्चा हुई। मंत्री ने सभी जिलों को छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि पर जताई चिंता
बैठक में मंत्री चमरा लिण्डा ने पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान में हो रही देरी पर विशेष चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से योजना के लिए अपेक्षित और पर्याप्त राशि नहीं मिलने के कारण छात्र-छात्राओं में असंतोष की स्थिति बन रही है। मंत्री ने विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
SNA Sparsh की तकनीकी समस्या हुई दूर
समीक्षा के दौरान विभागीय सचिव ने बताया कि SNA Sparsh प्रणाली लागू होने के बाद छात्रवृत्ति भुगतान में कुछ तकनीकी कठिनाइयां सामने आई थीं। इस वजह से विद्यार्थियों को राशि मिलने में देरी हुई। हालांकि, अब तकनीकी समस्याओं का समाधान कर भुगतान की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है।
भुगतान में तेजी लाने के लिए सभी जिलों को निर्देश
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रवृत्ति भुगतान में तेजी लाई जाए, ताकि विद्यार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव, आदिवासी कल्याण आयुक्त और आदिवासी सहकारी विकास निगम के प्रबंध निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0