रांची में पारंपरिक आदिवासी खेलों की प्रतियोगिता शुरू, गुलेल से लेकर मटका दौड़ तक में बच्चों ने दिखाया दम

रांची: बदलते समय के साथ खेलों के तौर-तरीकों में भी बदलाव आया है। आधुनिक खेलों के बढ़ते चलन के बीच बच्चे पारंपरिक और पौराणिक खेलों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार आदिवासी और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की पहल कर रही है।

Nov 20, 2026 - 17:28

इसी कड़ी में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़ और भारा दौड़ जैसे पारंपरिक खेल शामिल किए गए। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।

दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची के उप विकास आयुक्त (DDC) ने किया। आयोज

न का उद्देश्य नई पीढ़ी को पारंपरिक आदिवासी खेलों से जोड़ना और इन खेलों की पहचान को आगे बढ़ाना है।

आयोजकों के अनुसार, जिला स्तर पर प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद प्रमंडल और फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इससे पारंपरिक खेलों को व्यापक मंच मिलने के साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0