होटवार जेल में बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा का मामला, बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन से मांगी CBI जांच
रांची: रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंदी के साथ कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले ने तूल पकड़ लिया है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की है।

20 नवंबर को लिखे पत्र में बाबूलाल मरांडी ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल को तत्काल पद से हटाकर निलंबित करने के साथ मामले से जुड़े अन्य अधिकारियों को भी निलंबित करने की मांग की है।
नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में मांग की है कि मामले में आरोपित बंदियों को दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जाए, ताकि पीड़ित, गवाहों या साक्ष्यों को प्रभावित किए जाने की आशंका न रहे। इसके अलावा उन्होंने जेल आईजी की घोषित और वास्तविक संपत्ति, संभावित निवेश, वित्तीय लेनदेन और आय से अधिक संपत्ति के पहलुओं की भी स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई है।
बाबूलाल मरांडी ने मई 2026 में सामने आए महिला बंदी से जुड़े कथित यौन शोषण के मामले और होटवार जेल में पूर्व में हुई अनियमितताओं की भी व्यापक जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले में हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0