निरल पूर्ति चुने गए झारखंड के उत्कृष्ट विधायक, 22 नवंबर को मिलेगा बिरसा मुंडा सम्मान
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मझगांव विधायक निरल पूर्ति को वर्ष 2026 के लिए उत्कृष्ट विधायक चुना गया है। उन्हें झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 22 नवंबर को ‘बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मझगांव विधायक निरल पूर्ति को वर्ष 2026 के लिए उत्कृष्ट विधायक चुना गया है। उन्हें झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 22 नवंबर को ‘बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा
शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक हुई। बैठक में विचार-विमर्श के बाद निरल पूर्ति के नाम पर मुहर लगाई गई। चयन समिति में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य सदस्य शामिल थे।
निरल पूर्ति पश्चिमी सिंहभूम जिले की मझगांव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायकों में शामिल हैं। वर्ष 2005 में पहली बार विधायक चुने गए निरल पूर्ति अब तक चार बार मझगांव विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर चुके हैं।
झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस समारोह 22 नवंबर को विधानसभा परिसर में आयोजित होगा। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सम्मान समारोह होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




