मगध सम्राट जरासंध की जयंती पर श्रद्धा के साथ हुआ पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण, चंद्रवंशी समाज की एकता, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर दिया गया जोर

मगध सम्राट महाराज जरासंध जी की जयंती पर समीर तकिया स्थित देव राम चंद्रवंशी न्यास भवन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया।

Nov 20, 2026 - 17:51
मगध सम्राट जरासंध की जयंती पर श्रद्धा के साथ हुआ पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण, चंद्रवंशी समाज की एकता, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर दिया गया जोर

गयाजी। मगध सम्राट महाराज जरासंध जी की जयंती पर समीर तकिया स्थित देव राम चंद्रवंशी न्यास भवन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाराज जरासंध की प्रतिमा पर विधिवत पूजा-अर्चना, हवन, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही मां जरा देवी की पूजा कर समाज, राज्य एवं देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। न्यास के सचिव गोपाल प्रसाद चंद्रवंशी ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। समारोह में न्यास भवन के उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, मंटू, अजय प्रसाद, राकेश कुमार, पार्षद राहुल चंद्रवंशी, संजू चंद्रवंशी, सौरभ कुमार, सोनू कुमार एवं मोहित कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक और समाज के लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि महाराज जरासंध का जीवन, पराक्रम और नेतृत्व क्षमता मगध के गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी जयंती नई पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने बिहार एवं केंद्र सरकार से चंद्रवंशी समाज को जनसंख्या और सामाजिक योगदान के अनुरूप राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की। साथ ही युवाओं से शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता को प्राथमिकता देने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0