रांची का न्यूक्लियस मॉल 375 करोड़ में बिका, झारखंड की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील

रांची। राजधानी रांची के सर्कुलर रोड स्थित चर्चित न्यूक्लियस मॉल का 375 करोड़ रुपये में सौदा हो गया है। इस बड़ी कारोबारी डील की रजिस्ट्री प्रक्रिया रांची निबंधन कार्यालय में पूरी कर ली गई है। मॉल समेत उससे जुड़ी जमीन का स्वामित्व अब धनबाद की कंपनी वीए डिस्क्रीट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के पास चला गया है।

Nov 21, 2026 - 09:32

मॉल का संचालन करने वाली कंपनी आदर्श हाइट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विष्णु अग्रवाल ने कंपनी के निदेशक विवेक कुमार सिंह के नाम पर पूरे मॉल और जमीन की रजिस्ट्री कराई है। विवेक कुमार सिंह धनबाद के चर्चित खनन और आउटसोर्सिंग कारोबारी एलबी सिंह के बेटे हैं। 375 करोड़ रुपये के इस सौदे को झारखंड के रियल एस्टेट कारोबार की अब तक की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है।

1.59 एकड़ जमीन पर फैला है मॉल

सर्कुलर रोड पर स्थित न्यूक्लियस मॉल करीब 1.59 एकड़ जमीन पर बना है। इसका कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 3.20 लाख वर्गफीट बताया गया है। मॉल में करीब 88 दुकानें और 30 के आसपास रेस्तरां व खानपान से जुड़े आउटलेट हैं। इसके अलावा कई नामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के शोरूम भी यहां संचालित होते हैं।

रजिस्ट्री से सरकार को मिला 26.25 करोड़ का राजस्व

इस सौदे से झारखंड सरकार को भी बड़ा राजस्व प्राप्त हुआ है। रजिस्ट्री के दौरान स्टांप शुल्क के रूप में सरकार को करीब 26.25 करोड़ रुपये मिले हैं। लगभग दस साल पहले व्यावसायिक गतिविधियों की शुरुआत करने वाला न्यूक्लियस मॉल आज रांची के प्रमुख शॉपिंग और व्यावसायिक केंद्रों में शामिल है। इसके स्वामित्व में बदलाव को राज्य के रियल एस्टेट बाजार की बड़ी घटना के तौर पर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0