प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए CM हेमंत सोरेन को मिला आमंत्रण, 24 नवंबर को रांची में होगा आयोजन
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। शनिवार को सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उनसे मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

प्रकाश पर्व का आयोजन 24 नवंबर 2026 को रांची के पीपी कंपाउंड स्थित श्री गुरुनानक स्कूल में किया जाएगा। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की जानकारी दी और समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव गगनदीप सेठी, गुरु गोविंद सिंह स्कूल के सचिव रंजीत सिंह हैप्पी, पार्षद परमजीत सिंह टिंकू, झारखंड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह और गुरुनानक हॉस्पिटल के सदस्य राजदीप सिंह ऋषि शामिल थे।
इसके अलावा प्रोफेसर हरविन्द्र वीर सिंह, जशपाल सिंह पंधेर, ध्यान सिंह और हरजीत सिंह सिंकी भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0