3,044 छात्र-छात्राओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत सोरेन को कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह का आमंत्रण
रांची: झारखंड के 3,044 प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को 23 नवंबर को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है।

इस संबंध में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी और प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
23 नवंबर को प्रोजेक्ट भवन में होगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह 23 नवंबर 2026 को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षित 3,044 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
मौके पर प्रेझा फाउंडेशन की चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर मिनाक्षी कुमार, स्टेट लीड गवर्नमेंट इंगेजमेंट अमित वाल्मीकि और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चितरंजन सामंत राय उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0