बोकारो में स्कूल बस और टोटो की जोरदार टक्कर, 7 साल का छात्र गंभीर रूप से घायल

बोकारो। झारखंड के बोकारो में सड़क हादसे में सात वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चास थाना क्षेत्र के पत्थरकट्टा साइड में शनिवार दोपहर स्कूल बस और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टोटो सवार छात्र आदर्श कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Nov 21, 2026 - 17:34

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे पत्थरकट्टा साइड में यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि डीपीएस चास की स्कूल बस और ज्ञान दर्शन पब्लिक स्कूल से छुट्टी के बाद छात्रों को लेकर लौट रहे टोटो के बीच टक्कर हो गई।

इस हादसे में टोटो पर सवार सात वर्षीय आदर्श कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आदर्श पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के रामडीह गांव निवासी अनिल महतो का पुत्र है। दुर्घटना के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश जताया। फिलहाल हादसे के कारणों और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार पक्ष को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0