देवघर में विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह की शुरुआत, सिविल सर्जन ने एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल पर किया आगाह
देवघर: विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह (World AMR Awareness Week) के अवसर पर देवघर में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। 18 से 24 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल, देवघर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. एस. पी. मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान रोगाणुरोधी प्रतिरोध (Antimicrobial Resistance-AMR) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके दुष्प्रभावों की रोकथाम को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई।
देवघर: विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह (World AMR Awareness Week) के अवसर पर देवघर में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। 18 से 24 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल, देवघर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. एस. पी. मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान रोगाणुरोधी प्रतिरोध (Antimicrobial Resistance-AMR) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके दुष्प्रभावों की रोकथाम को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई।
एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल बन सकता है गंभीर चुनौती
कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. एस. पी. मिश्रा ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और गलत इस्तेमाल भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन सकता है। लोगों को बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए। चिकित्सक द्वारा निर्धारित दवाओं को सही मात्रा और निर्धारित अवधि तक लेना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि रोगाणुरोधी प्रतिरोध यानी AMR की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। यदि एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल लापरवाही से किया जाता है, तो संक्रमण के इलाज में दवाओं का असर कम हो सकता है।
इस साल की थीम- एक स्वास्थ्य, एक संकल्प
इस वर्ष विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह का संदेश है- "एक स्वास्थ्य, एक संकल्प – ए.एम.आर. की रोकथाम आज ही करें"। इस अभियान के तहत मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण के आपसी संबंधों को ध्यान में रखते हुए रोगाणुरोधी प्रतिरोध की रोकथाम पर जोर दिया जा रहा है।
कार्यशाला में एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथों की नियमित सफाई और संक्रमण की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पशुओं की उचित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया।
स्वास्थ्य संस्थानों में संक्रमण नियंत्रण पर जोर
कार्यशाला के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों में संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत करने और एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई गई। स्वास्थ्यकर्मियों को भी इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाने और आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने की अपील की गई।
आम लोगों से की गई विशेष अपील
कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की गई कि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करें। दवाओं को निर्धारित मात्रा और अवधि तक लें। व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें, नियमित रूप से हाथ धोएं और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाएं।
सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि रोगाणुरोधी प्रतिरोध की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखकर ही AMR की रोकथाम को प्रभावी बनाया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




