IITF-2026 में झारखंड का जलवा, माइनिंग टूरिज्म की अनूठी पहल से निवेश और रोजगार पर फोकस

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड अपनी खनिज संपदा और औद्योगिक संभावनाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित कर रहा है। नई दिल्ली में लगे झारखंड पवेलियन में खान एवं भूविज्ञान विभाग की ओर से राज्य के प्रमुख खनिजों, खनन आधारित उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को प्रमुखता से पेश किया जा रहा है। झारखंड को देश की 'मिनरल कैपिटल' के रूप में मिली पहचान को पवेलियन में प्रदर्शित खनिजों के माध्यम से दर्शाया गया है।

Nov 21, 2026 - 11:58
IITF-2026 में झारखंड का जलवा, माइनिंग टूरिज्म की अनूठी पहल से निवेश और रोजगार पर फोकस

रांची/नई दिल्ली।भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड अपनी खनिज संपदा और औद्योगिक संभावनाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित कर रहा है। नई दिल्ली में लगे झारखंड पवेलियन में खान एवं भूविज्ञान विभाग की ओर से राज्य के प्रमुख खनिजों, खनन आधारित उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को प्रमुखता से पेश किया जा रहा है। झारखंड को देश की 'मिनरल कैपिटल' के रूप में मिली पहचान को पवेलियन में प्रदर्शित खनिजों के माध्यम से दर्शाया गया है।

खनिज संपदा से देश की अर्थव्यवस्था में योगदान

झारखंड पवेलियन में लौह अयस्क, कोयला, अभ्रक, तांबा, यूरेनियम, बॉक्साइट, चूना पत्थर, ग्रेनाइट और विभिन्न प्रकार के पत्थरों का प्रदर्शन किया गया है। इसके माध्यम से देश की औद्योगिक प्रगति में झारखंड के योगदान और खनिज आधारित उद्योगों की संभावनाओं को सामने रखा जा रहा है।

देश में माइनिंग टूरिज्म की अनूठी पहल

इस मेले में झारखंड की माइनिंग टूरिज्म पहल भी आकर्षण का केंद्र है। राज्य सरकार के अनुसार, झारखंड देश का पहला राज्य है, जिसने माइनिंग टूरिज्म की पहल शुरू की है। इसके तहत पर्यटकों को सक्रिय कोयला खदानों का भ्रमण कराया जाता है। यहां पर्यटक खनन प्रक्रिया, आधुनिक मशीनों के संचालन और देश की अर्थव्यवस्था में खनन क्षेत्र की भूमिका को करीब से समझ सकते हैं।

लिथियम से यूरेनियम तक खनिजों की उपयोगिता

पवेलियन में खनिजों के औद्योगिक और तकनीकी महत्व की जानकारी भी दी जा रही है। बॉक्साइट का इस्तेमाल एल्युमिनियम उत्पादन में होता है, जबकि बेरिलियम का उपयोग रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और एयरोस्पेस उद्योगों में किया जाता है। लिथियम इलेक्ट्रिक वाहनों, मोबाइल फोन और ऊर्जा भंडारण प्रणालियों की रिचार्जेबल बैटरियों के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, यूरेनियम परमाणु ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख ईंधन है।

निवेश और रोजगार सृजन पर जोर

IITF-2026 के जरिए झारखंड सरकार खनिज आधारित उद्योगों में निवेश, मूल्य संवर्धन और रोजगार सृजन की संभावनाओं को भी रेखांकित कर रही है। सरकार का उद्देश्य राज्य की प्राकृतिक संपदा को औद्योगिक विकास से जोड़ना और राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की औद्योगिक पहचान को मजबूत करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0