भागलपुर में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, 1.10 लाख रुपये के साथ MDM के DPM मनोज कुमार गिरफ्तार
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में शिक्षा विभाग में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को कचहरी परिसर स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के निचले तल पर संचालित मध्याह्न भोजन (MDM) शाखा में छापेमारी कर टीम ने MDM के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPM) मनोज कुमार को 1 लाख 10 हजार रुपये के साथ पकड़ा।

जानकारी के अनुसार, पांच सदस्यीय निगरानी टीम अचानक मनोज कुमार के केबिन में पहुंची। इस दौरान उनके केबिन से 1.10 लाख रुपये बरामद किए गए। कार्रवाई के बाद निगरानी टीम उन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर गई।
इस मामले में एक अहम बात यह है कि प्रखंड BRP रजनीश कुमार ही निगरानी विभाग के परिवादी यानी शिकायतकर्ता थे। उनकी शिकायत का सत्यापन करने के बाद निगरानी टीम ने यह कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर वित्तीय मामलों में अनियमितता को लेकर रजनीश कुमार के मानदेय से हर महीने कटौती करने का आदेश दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें अगले आदेश तक जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0