IITF-2026 में झारखंड की तसर और मलबेरी सिल्क साड़ियों का जलवा, 20 हजार रुपये तक है कीमत
नई दिल्ली/रांची: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खासकर झारक्राफ्ट की तसर और मलबेरी सिल्क साड़ियों को खरीदारों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। पारंपरिक बुनाई, आकर्षक डिजाइन और सिल्क की गुणवत्ता के कारण साड़ियों के साथ दुपट्टे और कॉटन उत्पादों की भी मांग बढ़ रही है।

झारखंड पवेलियन में झारक्राफ्ट और झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से राज्य के पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा और स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
2 हजार से 20 हजार रुपये तक की सिल्क साड़ियां
झारक्राफ्ट के स्टॉल पर तसर, मलबेरी और बनारसी सिल्क की साड़ियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 2,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक है। इसके अलावा कॉटन बेडशीट, दुपट्टे और विभिन्न प्रकार के कपड़े भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
वहीं, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल पर खादी जैकेट, शॉल, साड़ी, पैंट और दुपट्टे उपलब्ध हैं। बोर्ड की ओर से शैंपू, फेसवॉश, हर्बल हेयर ऑयल और बॉडी लोशन जैसे उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं।
आम ग्राहकों की बढ़ती संख्या से बिक्री में तेजी की उम्मीद
झारक्राफ्ट स्टॉल के संचालक जायल ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार B2B कारोबार के दौरान बिक्री अपेक्षाकृत धीमी रही। हालांकि, आम लोगों के लिए मेला खुलने के बाद स्टॉल पर ग्राहकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसका सकारात्मक असर बिक्री पर भी पड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से बिक्री में और इजाफा होगा।
राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही झारखंड के उत्पादों को पहचान
IITF-2026 झारखंड के पारंपरिक हथकरघा, रेशम उत्पादन और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को नए बाजार तथा ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। साथ ही राज्य की पारंपरिक कला, कौशल और स्थानीय उद्यमिता को भी व्यापक पहचान मिल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0