मिथिला को CM सम्राट की बड़ी सौगात, मैथिली की पढ़ाई कक्षा 1 से 6 तक होगी; विद्यापति के नाम पर होगा दरभंगा एयरपोर्ट

दरभंगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 54वें मिथिला विभूति पर्व समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मिथिला की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री को पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने दरभंगा जिले को 346.25 करोड़ रुपये से अधिक की 105 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।

Nov 22, 2026 - 17:21

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मिथिला और मैथिली भाषा के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अब कक्षा 1 से 6 तक मैथिली भाषा की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी, ताकि नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा और संस्कृति से जुड़ी रहे। इसके साथ ही उन्होंने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा राजकीय समारोह के साथ स्थापित करने की घोषणा की।

विद्यापति के नाम पर होगा दरभंगा एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री ने दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार एक महीने के भीतर केंद्र सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेज देगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि मार्च 2027 तक दरभंगा के नए एयरपोर्ट को आम लोगों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।

तीन महीने में शुरू होगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन महीने में दरभंगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का काम शुरू किया जाएगा। इससे मिथिलांचल में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2030 तक बिहार में 30 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने उद्यमिता को बढ़ावा देने की बात करते हुए वर्ष 2020 तक बिहार के एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य बताया।

54वें मिथिला विभूति पर्व समारोह के दौरान विकास, रोजगार, भाषा और संस्कृति से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0