झारखंड हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस सोनक के 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने से पहले उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में झारखंड हाईकोर्ट में बार-बार मुख्य न्यायाधीशों के बदलाव और लंबे समय तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की व्यवस्था रहने पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे हाईकोर्ट के प्रशासनिक कामकाज की निरंतरता और संस्थागत योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।
हेमंत सोरेन ने कहा कि हाईकोर्ट में स्थायी नेतृत्व जरूरी है, ताकि न्यायिक व्यवस्था में अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कॉलेजियम से समय रहते नए मुख्य न्यायाधीश के नाम की सिफारिश करने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री के पत्र के बाद अब झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0