क्या बिक जाएगा HEC? 348 करोड़ के बिजली बिल बकाये पर कटा कनेक्शन, संकट में देश का बड़ा औद्योगिक संस्थान
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित देश के प्रमुख औद्योगिक संस्थानों में शामिल हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। करीब 348 करोड़ रुपये के बिजली बिल बकाये को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने शुक्रवार को HEC की बिजली आपूर्ति काट दी। इस कार्रवाई के बाद संस्थान के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, HEC प्रबंधन लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहा था। बकाया राशि जमा कराने के लिए JBVNL की ओर से हर महीने नोटिस भेजे जा रहे थे, लेकिन भुगतान नहीं होने और प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद निगम ने बिजली कनेक्शन काटने का फैसला लिया।
2022 में भी था 160 करोड़ का बकाया
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2022 में HEC पर करीब 160 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया था। उस समय इसके एवज में प्रबंधन ने महज 49 लाख रुपये का भुगतान किया था। इसके बाद भी बकाया राशि लगातार बढ़ती रही। जनवरी 2026 में यह करीब 280 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी, जो अब बढ़कर लगभग 348 करोड़ रुपये हो गई है।
HEC के भविष्य पर उठने लगे सवाल
लगातार आर्थिक संकट, कर्मचारियों के वेतन का बकाया और उत्पादन संबंधी चुनौतियों से जूझ रहे HEC के सामने बिजली कटने से एक और बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर HEC को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?
क्या केंद्र सरकार इस ऐतिहासिक औद्योगिक संस्थान को फिर से पटरी पर लाएगी या इसके भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा? फिलहाल HEC के बिकने को लेकर उठ रहे सवालों पर किसी आधिकारिक फैसले की पुष्टि नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0