ग्रामीणों के स्वास्थ्य की चिंता, भारतीय चिकित्सा संघ ने लगाया मेगा स्वास्थ्य जांच शिवि

‘आओ गांव चलें’ परियोजना के तहत झरहा गांव में 220 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकों ने निःशुल्क परामर्श के साथ बांटी दवाएं

Nov 22, 2026 - 20:20
ग्रामीणों के स्वास्थ्य की चिंता, भारतीय चिकित्सा संघ ने लगाया मेगा स्वास्थ्य जांच शिवि

गयाजी। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए), गया शाखा की ओर से रामकृष्ण मठ के भवन में संचालित ‘आओ गांव चलें’ परियोजना के तहत रविवार को गुरुआ प्रखंड के झरहा गांव में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 22 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में करीब 220 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर भारतीय चिकित्सा संघ, गया शाखा के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। शहरों की तरह गांवों के लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसी उद्देश्य से ‘आओ गांव चलें’ परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि ग्रामीणों को गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह, स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों की सेवा की जाएगी। शिविर में भारतीय चिकित्सा संघ, गया शाखा के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह, सचिव डॉ. विमलेन्दु विमल, डॉ. डी.के. सहाय, डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. सुलेखा, डॉ. एस. कुमार, डॉ. करुणेश कृष्ण सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। इस शिविर में आधुनिक मशीनों के माध्यम से आंखों की जांच के साथ ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। भारतीय चिकित्सा संघ की इस पहल से ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0