एकजुटता, स्वाभिमान और सामाजिक सम्मान का संदेश लेकर निकली चंद्रवंशी परिवर्तन सेना की भव्य शोभायात्रा

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा, समाज के लोगों ने एकजुट होकर लिया सामाजिक उत्थान का संकल्प

Nov 22, 2026 - 20:09
एकजुटता, स्वाभिमान और सामाजिक सम्मान का संदेश लेकर निकली चंद्रवंशी परिवर्तन सेना की भव्य शोभायात्रा

गयाजी। गया शहर के धर्मसभा भवन में रविवार को चंद्रवंशी परिवर्तन सेना, गया जी, बिहार की ओर से भव्य शोभायात्रा एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। शोभायात्रा के माध्यम से चंद्रवंशी समाज ने एकता, स्वाभिमान, आपसी भाईचारे, सामाजिक सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने संगठन की एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सामाजिक विकास और समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी व जिला महासचिव उत्तम चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि चंद्रवंशी, जिला संगठन मंत्री मुकेश चंद्रवंशी, कार्यकर्ता बबलू चंद्रवंशी, दीप चंद्रवंशी, अक्षय चंद्रवंशी एवं जिला प्रवक्ता प्रभारी साहिल चंद्रवंशी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजकों ने कहा कि चंद्रवंशी परिवर्तन सेना का उद्देश्य समाज को संगठित करना, युवाओं में जागरूकता पैदा करना तथा शिक्षा, सम्मान और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना है। समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। जब समाज संगठित होगा, तभी उसकी आवाज और पहचान मजबूत होगी। कार्यक्रम का समापन आपसी एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने के संदेश के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0