गया कॉलेज में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया एनसीसी दिवस, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
भाषण और गायन प्रतियोगिता में कैडेट्स ने किया शानदार प्रदर्शन, देशभक्ति के रंग में रंगा कॉलेज परिसर
गयाजी। गया कॉलेज, गया में 1/6 एसडब्ल्यू कंपनी की ओर से एनसीसी दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर देशभक्ति, अनुशासन और एकता के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्रा के संरक्षण तथा कंपनी की एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. प्रियंका राय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इसमें कंपनी के सभी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से गर्ल्स कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। एनसीसी दिवस के अवसर पर भाषण एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कैडेट्स ने एनसीसी के महत्व, अनुशासन, एकता और राष्ट्र सेवा के प्रति अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। वहीं, गायन प्रतियोगिता में देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. प्रियंका राय ने सभी कैडेट्स को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स को एकता और अनुशासन के साथ देशहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, एकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




