राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा दावा, बोले- ऐसा स्वागत होगा कि मोदी जी देखते रह जाएंगे

जामताड़ा में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आगमन पर प्रदेश में महापर्व जैसा माहौल होगा और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Nov 23, 2026 - 10:00
राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा दावा, बोले- ऐसा स्वागत होगा कि मोदी जी देखते रह जाएंगे

जामताड़ा में राहुल गांधी के आगमन को लेकर उत्साह का दावा, मंत्री ने कहा- उनके आने से प्रदेश में महापर्व जैसा माहौल बनेगा

जामताड़ा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के झारखंड आगमन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी के दौरे को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि राहुल गांधी का प्रभाव इतना है कि वह जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस की सरकार बनती है। पिछली बार जब राहुल गांधी झारखंड आए थे, तब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस बार भी उनके आगमन पर महापर्व जैसा माहौल होगा।

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड के लोग राहुल गांधी को देखने और उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी का ऐसा भव्य स्वागत किया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसे देखेंगे।

उन्होंने अपने बयान में तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के स्वागत को देखकर मोदी जी के लिए दवाई-पानी की व्यवस्था करनी पड़ेगी।

राहुल गांधी के प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0