झारखंड के प्रशिक्षित युवाओं को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित
रांची: झारखंड के प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन खास होने वाला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (सोमवार) मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का आयोजन रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के द्वितीय तल के सभागार में पूर्वाह्न 11:30 बजे से होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, मंत्री चमरा लिंडा और मंत्री हफीजुल हसन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र देकर उनके रोजगार के अवसरों को नई दिशा दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0