लुगुबुरू महोत्सव में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 24 नवंबर को परिवार संग पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन

बोकारो: आदिवासी समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में राजकीय महोत्सव-2026 की शुरुआत हो चुकी है। महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में आदिवासी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे परिवार के साथ महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से रिहर्सल भी किया गया।

Nov 23, 2026 - 09:55
लुगुबुरू महोत्सव में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 24 नवंबर को परिवार संग पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन

बोकारो में डीसी-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हुआ रिहर्सल; श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी, मेडिकल कैंप और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बोकारो: आदिवासी समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में राजकीय महोत्सव-2026 की शुरुआत हो चुकी है। महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में आदिवासी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे परिवार के साथ महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से रिहर्सल भी किया गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लुगुबुरू परिसर में विशेष टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है। पूरे क्षेत्र को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रात के समय रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा इलाका जगमगा रहा है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कैंप भी लगाया गया है।

गुफा तक चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की निगरानी

महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। टेंट सिटी से लेकर लुगू बाबा की गुफा तक पुलिस बल की तैनाती की गई है। पहाड़ पर चढ़ने और उतरने वाले दोनों रास्तों पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।

बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि महोत्सव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पहाड़ पर चढ़कर गुफा तक जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। चढ़ाई और उतराई दोनों मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0