प्राइवेट स्कूल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया सर सैयद डे

शिक्षा, सामाजिक सुधार और आपसी सौहार्द के संदेश को किया गया याद, डॉ. शाहरयार सूरी की पहल और नेतृत्व की हुई सराहना

Nov 23, 2026 - 16:51
प्राइवेट स्कूल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया सर सैयद डे

गयाजी। एक प्राइवेट स्कूल के सभागार में महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की जयंती के अवसर पर सर सैयद डे उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उनके शिक्षा संबंधी विचारों, सामाजिक सुधार के प्रयासों तथा समाज को सशक्त बनाने में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सर सैयद अहमद खान के आधुनिक शिक्षा, बौद्धिक विकास, सामाजिक जागरूकता और आपसी भाईचारे के संदेश को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव और तरक्की का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में फ्रेटरनिटी के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजनकर्ताओं ने कम समय में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सहयोग देने वाले वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से डॉ. शाहरयार सूरी की पहल, समर्पण और नेतृत्व की सराहना की गई। वहीं जावेद भाई, परवेज भाई एवं तारिक अल-फजल भाई के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया गया। आयोजन की मुख्य टीम में मसिउद्दीन, जमाल भाई, तारिक, जैगम, एहसान, जावेद, काशिफ, वसीम, कामरान, आसिफ एवं अशरफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेबी अफाक खान साहब (एमएलसी), डॉ. अफशां सरताज, ओजैर भाई, ओमैर भाई एवं सरवर भाई की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का आयोजनकर्ताओं ने आभार जताया। कार्यक्रम का समापन सर सैयद अहमद खान के आदर्शों को आत्मसात करने तथा एकता, आपसी सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। आयोजन ने यह संदेश दिया कि सर सैयद डे केवल एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि शिक्षा और सामाजिक एकजुटता की उनकी महान विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0