युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तिरंगा फिजिकल एवं करियर एकेडमी की पहल

गांधी मैदान में एकेडमी का भव्य उद्घाटन, 1600 मीटर दौड़ में युवाओं ने दिखाया दमखम; प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी मेडल व मोमेंटो से सम्मानित

Nov 23, 2026 - 16:56
युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तिरंगा फिजिकल एवं करियर एकेडमी की पहल

गयाजी। गांधी मैदान में तिरंगा फिजिकल एवं करियर एकेडमी, गयाजी का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर रन फॉर फन के तहत 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया। इस अवसर पर एकेडमी के संस्थापक एवं निदेशक ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना, अनुशासन अपनाना और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना बेहद जरूरी है। एकेडमी का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ बेहतर करियर बनाने के लिए उचित मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन देना है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही दिशा, उचित प्रशिक्षण और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की। नियमित अभ्यास और कठिन परिश्रम से युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। आयोजित 1600 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का उपस्थित लोगों ने उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एनसीसी पदाधिकारी सुनील कुमार, सुरेश प्रसाद,अशोक कुमार, पमपम कुमारी, मिथलेश कुमार,वरीय संवाददाता सह समाजसेवी प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य संदेश फिट इंडिया, स्वस्थ भारत रहा। आयोजकों ने युवाओं से नियमित व्यायाम, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0