सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन के साथ नवदंपती को दिया आशीर्वाद
धनबाद: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ धनबाद जिले के चिटाही पहुंचे। यहां उन्होंने धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो की सुपुत्री साक्षी के विवाह समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।

विवाह समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवविवाहित जोड़े को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वर-वधू के सुखमय, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की मंगलकामना की।
ढुल्लू महतो के परिवार से की मुलाकात
समारोह में मुख्यमंत्री ने सांसद ढुल्लू महतो और उनके परिवार के अन्य सदस्यों तथा रिश्तेदारों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने इस पारिवारिक उत्सव में शामिल होकर प्रसन्नता जाहिर की और पूरे परिवार को शुभ अवसर की बधाई दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन की मौजूदगी विवाह समारोह का खास आकर्षण रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0