IITF 2026 में झारखंड के पलाश और राज्य पवेलियन की धूम, 10 दिनों में 27.41 लाख रुपये की हुई बिक्री
नई दिल्ली: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन और झारखंड पवेलियन ने शानदार प्रदर्शन किया है। 13 से 22 नवंबर तक चले 10 दिवसीय मेले में दोनों पवेलियन को मिलाकर कुल 27 लाख 41 हजार 712 रुपये की बिक्री दर्ज की गई।
नई दिल्ली: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन और झारखंड पवेलियन ने शानदार प्रदर्शन किया है। 13 से 22 नवंबर तक चले 10 दिवसीय मेले में दोनों पवेलियन को मिलाकर कुल 27 लाख 41 हजार 712 रुपये की बिक्री दर्ज की गई।
जारी बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, पलाश पवेलियन का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। यहां 10 दिनों में कुल 23 लाख 13 हजार 581 रुपये की बिक्री हुई। वहीं, झारखंड पवेलियन में 4 लाख 28 हजार 131 रुपये के उत्पादों की बिक्री दर्ज की गई।
22 नवंबर को दोनों पवेलियन के लिए सबसे सफल दिन रहा। इस दिन कुल 5 लाख 8 हजार 780 रुपये की बिक्री हुई। पलाश पवेलियन में 22 नवंबर को 3 लाख 92 हजार 600 रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई, जबकि झारखंड पवेलियन में 21 नवंबर को 1 लाख 34 हजार 990 रुपये की सबसे अधिक एकदिवसीय बिक्री हुई।
इस बिक्री में प्रमुख उत्पादों का योगदान भी उल्लेखनीय रहा। रिपोर्ट के मुताबिक:
-
सिल्क उत्पाद, गोड्डा – ₹5,43,896
-
पिकलस, गुमला – ₹3,30,078
-
डोकरा कला, दुमका – ₹2,60,392
-
हर्बल बॉडी वेलनेस, पूर्वी सिंहभूम – ₹1,91,465
जिलावार प्रदर्शन में गुमला जिला सबसे आगे रहा। गुमला के उत्पादों की कुल बिक्री 5 लाख 76 हजार 317 रुपये दर्ज की गई।
इस उपलब्धि से झारखंड की पारंपरिक कला, स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण महिला उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से सखी मंडल की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बड़ा बाजार मिल रहा है।
IITF जैसे बड़े आयोजन में मिली यह सफलता ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




