पतरातू पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना के साथ विवाह समारोह में हुए शामिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ रामगढ़ जिले के पतरातू पहुंचे। यहां उन्होंने होटल पर्यटन विहार में आयोजित एक विवाह समारोह में शिरकत की और नवदंपति को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

Nov 23, 2026 - 19:15

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री सुरक्षा में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक की पुत्री हर्षा के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने वर-वधू को सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विपिन रजक और उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवार की खुशियों में शामिल होते हुए अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इस पारिवारिक समारोह में कई गणमान्य अतिथि और वर-वधू के परिजन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन की मौजूदगी से समारोह का माहौल खास रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0