लातेहार में विकास मेले का आयोजन, करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण; डीसी ने गिनाईं विकास की प्राथमिकताएं

लातेहार :- झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर लातेहार के टाउन हॉल में विकास मेला-सह-प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त संदीप कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Nov 24, 2026 - 16:56

आयोजित विकास मेले में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सैकड़ों लाभुकों के बीच करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार ने जिलेवासियों को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस का मुख्य समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 नवंबर को आयोजित होना था, लेकिन छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए सरकार के निर्देश पर इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में 17 से 24 नवंबर तक विभिन्न विभागों के माध्यम से जनकल्याणकारी और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

डीसी ने कहा कि झारखंड की पहचान यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा, प्राकृतिक संपदा और वीर सपूतों के संघर्ष एवं बलिदान से जुड़ी है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी। उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए सभी लोगों को राज्य और जिले के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

विकास मेला के माध्यम से एक ओर जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं दूसरी ओर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0