गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्ति में डूबा गुरुद्वारा, ‘सतनाम वाहेगुरु’ के जयकारों से गूंजा परिसर, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, भजन-कीर्तन और लंगर में दिखा सेवा, समर्पण व भाईचारे का संदेश

सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Nov 24, 2026 - 16:17
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्ति में डूबा गुरुद्वारा, ‘सतनाम वाहेगुरु’ के जयकारों से गूंजा परिसर, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, भजन-कीर्तन और लंगर में दिखा सेवा, समर्पण व भाईचारे का संदेश

गयाजी। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा परिसर ‘सतनाम वाहेगुरु’ के मधुर जयकारों, भजन-कीर्तन और गुरुवाणी से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय बना रहा। वहीं, इस पावन अवसर पर आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा भाव का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर आधारित सेवा, समर्पण, भाईचारे और समानता का संदेश देखने को मिला। वहीं प्रकाश पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। देर तक गुरुद्वारे में भक्तों का आना-जाना लगा रहा।भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा सहित नेताओं ने गुरूद्वारा में मत्था टेका। इस मौके पर सरदार भगवान सिंह, सरदार हरबंस सिंह, सरदार करजीत सिंह गांधी, सरदार सुखदेव सिंह, सरदार अमन सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, प्रिंस कुमार एवं कानूनी सलाहकार अंकुश बग्गा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0